विरह के नाद
( यह कविता मैंने २३ फरवरी , २००७ को अंग्रेज़ी में रची थी। यह सिर्फ शब्दों का कल्पनाशील उपयोग था और मैंने अपने शब्दों को हिंदी में अनुवाद करने का सोचा। धन्यवाद। ) थका हुआ और निराश , मैं यहां लेटा हूँ , अपने विचित्र इच्छाओं से सोचते हुए: एक तमन्ना - सर्वश्रेष्ठ होने की , एक लालसा - अनंत स्वाद की। क्या मैं तुमसे ईमानदारी नहीं कर रहा हूँ ? क्या मैं अपराधी हूँ , कुछ लोगों के लिए ? आँखों में आँखें डाल कर नहीं कह सकता: यदि यह घास है , जो खुरदरा हो गई! मेरा जीवन अवनति की गहराई है। एक बगीचा बिना पेड़-पौधे के ; उदास और उजड़ा , फूलेदार और उदास चेहरा! मोहक चिफ़ॉन रातों में , लंबे पर्दे के छाने पर: सब कुछ… विचित्र दिखता है , कठोर मन की एक गहराई में एक छेद! धूप में मैं पसीना बहाता हूँ ...


